आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीति दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ने भी सीटों के बंटवारे के लेकर मंथन तेज कर दिया है। विपक्ष गठबंधन के सहयोगी दलों की मानें तो आम चुनाव में बड़ी संख्या में सीटे जीत रहे हैं। इस बीच, सत्तारूढ़ दल भाजपा ने भी चुनावी जीत के लिए ताल ठोक दी है। बीते कुछ दिन पहले दो दिवसीय भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में आयोजन किया गया था, जहां पीएम मोदी ने देशभर से आए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया था। शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी ने राज्य चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ बैठक की।
भाजपा में शामिल हुईं तमिलनाडु की कांग्रेस विधायक
वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में भी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को दिल्ली में तमिलनाडु के विलावनकोड निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार की कांग्रेस विधायक विजयधरानी ने भाजपा का दामन थामा है।भाजपा में शामिल होने के बाद एस विजयधरानी ने कहा कि मैंने अपने राजनीति जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी और अपने राजनीति जीवन में पहली बार मैंने पार्टी बदली है। पीएम के नेतृत्व से मैं प्रभावित हूं। उन्होंने भारत का अंतरराष्ट्रीय पटल पर ऊंचा कर दिया है। लेकिन तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भारत सरकार द्वारा लाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। तमिलनाडु के लोग भी प्रदेश में बदलाव चाहते हैं। सबसे खास बात पार्टी में महिलाओं के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पीएम मोदी का नेतृत्व देश के लिए बेहद महत्व पूर्ण है।