फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर 'नॉर्थ ब्लॉक' में मिल रही नौकरी: अगर ऐसी योग्यता है तो 15 दिन के भीतर 'डीओपीटी' में लग जाएंगे 'निजी सहायक'  

सार

डीओपीटी ने अपने सर्कुलर में कहा है कि यह भर्ती पांच पदों के लिए है, लेकिन इस संख्या को कम या ज्यादा किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों का पीए/पीएस के लिए चयन होगा, उन्हें नॉर्थ ब्लॉक (केंद्रीय सचिवालय), लोक नायक भवन खान मार्केट और ओल्ड जेएनयू कैंपस स्थित दफ्तर में नियुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय का 'कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग' (डीओपीटी) नववर्ष में मात्र 15 दिन में नौकरी दे रहा है। निजी सहायक व निजी सचिव की नौकरी के लिए आवेदक को केंद्र सरकार के किसी विभाग से अधिकारी के तौर पर रिटायर होना चाहिए। रिटायरमेंट पर वेतन का स्तर 7/8/9/10 के दायरे में रहा हो। इसके लिए 15 जनवरी 2022 तक अंडर सेक्रेटरी (प्रशासन) डीओपीटी, नॉर्थ ब्लॉक को आवेदन देना होगा। शुरु में नौकरी का अनुबंध तीन माह तक रहेगा। कामकाज ठीक रहने पर अनुबंध को आगे बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन


डीओपीटी ने अपने सर्कुलर में कहा है कि यह भर्ती पांच पदों के लिए है, लेकिन इस संख्या को कम या ज्यादा किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों का पीए/पीएस के लिए चयन होगा, उन्हें नॉर्थ ब्लॉक (केंद्रीय सचिवालय), लोक नायक भवन खान मार्केट और ओल्ड जेएनयू कैंपस स्थित दफ्तर में नियुक्ति मिलेगी। आवेदनकर्ताओं की आयु 65 वर्ष से ज्यादा न हो। अंग्रेजी स्टेनोग्राफी का ज्ञान हो और टाइपिंग स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट रहे। आवेदक को डेस्कटॉप और लेपटॉप, दोनों चलाने में पारंगत होना चाहिए। कार्यालय का समय सुबह 9 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। हाजिरी केवल बायोमेट्रिक सिस्टम पर ही लगेगी। 

वेतनमान के बारे में डीओपीटी ने कहा है कि चयनित व्यक्ति को उसके द्वारा ग्रहण की गई आखिरी सेलरी में से पेंशन प्लस टीए काटकर बाकी जितना बचेगा, वही उसका वेतन होगा। एक महीने में डेढ़ पेड लीव मिलेगी। आवेदन के साथ, पीपीओ की कॉपी, आखिरी वेतन की स्लिप, बैंक डिटेल, आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो प्रति लगानी होगी। ज्वाइनिंग के बाद उन्हें वे सभी नियम मानने होंगे, जिनका पालन सेवा के दौरान करते रहे हैं। खासतौर पर, विभागीय गोपनीयता का ख्याल रखना बहुत जरुरी है। अगर इसका पालन नहीं होता है तो कार्मिक पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


दरअसल, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय और विभाग, कोरोनाकाल के दौरान इस तरह की अनुबंध जॉब देने में तेजी दिखा रहे हैं। वजह, सामान्य तौर पर जॉब की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में काफ़ी समय लगता है। कई तरह की परीक्षाएं रद्द हुई हैं। एसएससी की परीक्षाओं के शेड्यूल में भी बदलाव हुआ है। मंत्रालयों का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए सेवानिवृत्त लोगों की सेवाएं ली जा रही हैं। इन्हें अधिकतम एक वर्ष तक का सेवाकाल मिलता है। काम संतुष्टिजनक रहता है तो उनके कार्यकाल को आगे बढ़ा दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें