अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान ने फिर से वहां उत्पात मचाना शुरू कर दिया। आतंकी भारतीय लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार से भारतीयों की वापसी के लिए गुहार लगाई है।
अफगानिस्तान में हिंदू और सिख परिवारों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कांग्रेस ने सरकार से दखल देने की मांग की है। कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर अफगानिस्तान से हिंदू और सिख समुदाय के लोगों को निकालने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जयवीर शेरगिल ने यह पत्र ट्विटर पर भी शेयर किया है। शेरगिल ने लिखा, 'मैं सिख समुदाय से जुड़े एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर यह पत्र विदेश मंत्री को लिखा हूं। अपने समुदाय के लिए मेरे प्यार ने मुझे मजबूर किया है कि मैं आपको उनकी समस्याओं के बारे में लिखूं।' कांग्रेस नेता ने पत्र में लिखा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान खूंखार बनता जा रहा है और चारों तरफ हिंसा का माहौल है।