फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas Conflict: जयशंकर ने की UAE के विदेश मंत्री से बात, इस्राइल-हमास जंग के बीच अरब देश से पहली वार्ता

Wed, 11 Oct 2023 10:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

इससे पहले भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस्राइल में भारतीय नागरिकों से शांत और सतर्क रहने का आग्रह किया। दूतावास ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। वह इस्राइल में अपने नागरिकों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन
S Jaishankar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से बात की। इस्राइल और हमास आतंकियों के बीच जारी जंग के बीच अरब देश के साथ भारत की यह पहली वार्ता है। जयशंकर ने नाहयान के साथ पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट पर चर्चा की। दोनों विदेश मंत्रियों ने फोन पर बातचीत के दौरान वर्तमान में उभरती स्थिति पर विचार-विमर्श किया। जयशंकर इस समय श्रीलंका के दौरे पर हैं।

विज्ञापन


भारतीय नागरिकों से शांत और सतर्क रहने का आग्रह किया
इससे पहले भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस्राइल में भारतीय नागरिकों से शांत और सतर्क रहने का आग्रह किया। दूतावास ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। वह इस्राइल में अपने नागरिकों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।

इस्राइल में 1200 और गाजा में 950 की मौत
दरअसल, इस्राइल ने गाजा पर शासन करने वाले इस्लामिक चरमपंथी समूह हमास के हमले के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। हमास के लड़ाकों ने सात अक्तूबर को देश के दक्षिण में घुसकर भीषण हमले किए थे। इस दौरान इस्राइल पर 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे गए थ। इस्राइल की सेना के मुताबिक, इस्राइल में 155 सैनिकों सहित 1200 से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं, गाजा में अधिकारियों का दावा है कि जंग में 260 बच्चों और 230 महिलाओं सहित 950 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


केरल की एक देखभालकर्ता तक पहुंचने की कोशिश तेज
इस बीच तेल अवीव में दूतावास ने केरल की एक देखभालकर्ता तक पहुंचने की कोशिशें तेज कर दी हैं। वह शनिवार को अशदोद शहर में गोलाबारी में घायल हो गई थी। दूतावास भारत में उसके परिवार के साथ भी लगातार संपर्क में है। भारतीय समुदाय भी उसका ख्याल रख रहा है और अस्पताल में उससे मिल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

इस्राइल में करीब 18,000 भारतीय नागरिक
इस्राइल में करीब 18,000 भारतीय नागरिक काम या पढ़ाई के सिलसिले में रह रहे हैं। यहां रहने वाले भारतीयों का एक बड़ा हिस्सा देखभाल करने वालों के रूप में काम करता है, लेकिन वहां लगभग एक हजार छात्र, कई आईटी पेशेवर और हीरा व्यापारी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें