फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE: यूएई के उप-प्रधानमंत्री बने 'पीएम मोदी के दोस्त' जायद अल नाहयान, विदेश मंत्री ने दी बधाई

Sun, 14 Jul 2024 08:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जायद अल नाहयान के विदेश मंत्री पद पर रहते हुए भारत और यूएई के रिश्तों में काफी मजबूती आई है। साल 2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई का दौरा किया था, उसके बाद से दोनों देशों के बीच समग्र रणनीतिक साझेदारी बनी है।
विज्ञापन
जायद अल नाहयान के साथ पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के हमदान बिन मोहम्मद और अब्दुल्लाह बिन जायद अल नाहयान को उप-प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी। संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने अपने मंत्रिमंडल में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत हमदान बिन मोहम्मद को उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


उप-प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री पद पर रहेंगे नाहयान
वहीं जायद अल नाहयान को विदेश मंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है। साथ ही उन्हें उप-प्रधानमंत्री भी नियुक्त किया गया है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि 'हमदान मोहम्मद को यूएई का उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री नियुक्त किए जाने पर बहुत बधाई। जायद अल नाहयान को विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बनाए जाने की बधाई। हम भारत और यूएई के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में काम करते रहेंगे।'

मजबूत हुए हैं भारत-यूएई के संबंध
गौरतलब है कि जायद अल नाहयान के विदेश मंत्री पद पर रहते हुए भारत और यूएई के रिश्तों में काफी मजबूती आई है। साल 2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई का दौरा किया था, उसके बाद से दोनों देशों के बीच समग्र रणनीतिक साझेदारी बनी है। दोनों देशों ने फरवरी 2022 में आर्थिक सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। साथ ही जुलाई 2023 में स्थानीय मुद्रा समझौता सिस्टम के तहत दोनों देश रुपये और यूएई की मुद्रा दिरहम में व्यापार करने को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन


भारत और यूएई के बीच सालाना व्यापार कई गुना बढ़ गया है और वित्तीय वर्ष 2022-23 में दोनों देशों की बीच 85 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। यूएई, भारत में शीर्ष चार निवेशकों में एक है। यूएई में भारतीय समुदाय के 35 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। साथ ही जब भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में जी20 सम्मेलन हुआ तो उस सम्मेलन में भारत ने यूएई को विशेष आमंत्रित देश के तौर पर बुलाया था। फरवरी 2023 में भारत-यूएई और फ्रांस की त्रि-पक्षीय साझेदारी की भी शुरुआत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें