तमिलनाडु में पशु चारा, मुर्गी पालन, खाद्य तेल और अन्य उत्पादन करने वाले एक समूह पर आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को कार्रवाई के दौरान तीन सौ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त किया गया है।
तमिलनाडु में पशु चारा, मुर्गी पालन, खाद्य तेल और अन्य उत्पादन करने वाले एक समूह पर आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को कार्रवाई के दौरान साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की की नकदी जब्त की गई है। वहीं, तीन सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। साढ़े छह सौ करोड़ की संपत्ति का अभी तक खुलासा किया जा चुका है।
विज्ञापन
27 अक्तूबर से ही इनकम टैक्स की टीमें तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में एक साथ दबिश दे रही है। छापेमार कार्रवाई में आईटी विभाग के पास को कई सुराग मिले। इनकम टैक्स को टैक्स चोरी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसपर आईटी विभाग ने योजना बनाकर एक साथ तीन राज्यों में छापा मारा। आईटी विभाग मामले की जांच कर रही है।