फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हुई सांप्रदायिक घटनाओं के बाद सरकार अलर्ट, भद्रक में इंटरनेट सेवाएं निलंबित

Sat, 28 Sep 2024 10:24 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

भद्रक में हुई पथराव की घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बिगड़ते हालातों को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
भद्रक में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर क्षेत्र में हुई हिंसक सांप्रदायिक घटनाओं के बाद ओडिशा के भद्रक जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। दरअसल, जिला प्रशासन ने सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के लिए इंटरनेट के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की थी, जिस पर सरकार ने निंलबित करने का आदेश दिया।

विज्ञापन




क्षेत्र में धारा 163 लागू
पूर्वी रेंज के उप महानिरीक्षक सत्यजीत नाइक ने इससे पहले बताया था कि पथराव की घटनाओं के बाद, बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई है। इसके तहत एक क्षेत्र में पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में कई पुलिसकर्मी घायल
भद्रक में हुई पथराव की घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बिगड़ते हालातों को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। डीआईजी नाइक ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और घटना में कथित रूप से शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें