फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INS Sindhudhwaj: 35 साल राष्ट्र की सेवा देने के बाद आईएनएस सिंधुध्वज रिटायर

Mon, 18 Jul 2022 06:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, विशाखापत्तनम।

सार

पीएम मोदी द्वारा नवाचार के लिए सीएनएस रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित होने वाली यह एकमात्र पनडुब्बी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की 35 साल तक सेवा करने के बाद आईएनएस सिंधुध्वज ने नौसेना को अलविदा कह दिया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में नौसेना की पूर्वी कमांड के प्रमुख वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में पनडुब्बी के 15 पूर्व कमांडिंग अफसर शामिल रहे। इसके अलावा कमीशनिंग सीओ रहे कोमोडोर एसपी सिंह (सेवानिवृत्त) और उस समय के 26 क्रू सदस्य भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इस पनडुब्बी के प्रतीक चिन्ह में ग्रे रंग की नर्स शार्क को दर्शाया गया है और इसके नाम का अर्थ है समुद्र (सिंधु) में ध्वज धारण करना। यह रूस द्वारा निर्मित सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बी है, जो भारतीय नौसेना की आत्मनिर्भरता की यात्रा में शामिल रही है। पीएम मोदी द्वारा नवाचार के लिए सीएनएस रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित होने वाली यह एकमात्र पनडुब्बी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें