फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: हवाई अड्डे पर जांच में संक्रमित निकली बुजुर्ग महिला, दुबई की उड़ान में सवार होने से रोका गया

Wed, 13 Oct 2021 02:34 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

संक्रमित महिला भोपाल की रहने वाली है और अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार होने इंदौर आई थी।
विज्ञापन
इंदौर हवाई अड्डा (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 68 वर्षीय महिला को एयर इंडिया की इंदौर-दुबई की उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया। इसके बाद उसे महामारी के मरीजों के लिए बनाए गए देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


कोविड-19 की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया, 'तय प्रक्रिया के तहत इंदौर-दुबई उड़ान के हर यात्री की स्थानीय हवाई अड्डे पर रैपिड पीसीआर जांच की जाती है। इस प्रक्रिया के मुताबिक बुधवार को 108 यात्रियों की जांच की गई और इनमें शामिल 68 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई।'

उन्होंने बताया कि संक्रमित महिला भोपाल की रहने वाली है और अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार होने इंदौर आई थी। मालाकार ने बताया कि हमने संक्रमित महिला को इंदौर में कोविड-19 के मरीजों के लिए बनाए गए देखभाल केंद्र भेज दिया है। हालांकि, उसमें संक्रमण का कोई भी लक्षण नहीं है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह के मामले में 26 वर्षीय यात्री 15 सितंबर को इंदौर के हवाई अड्डे पर त्वरित जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और इस कारण उसे भी एयर इंडिया की इंदौर-दुबई की उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें