फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 World Cup 2021: बीसीसीआई ने लॉन्च की भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी, यहां जानें पूरी डिटेल

Wed, 13 Oct 2021 02:31 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी-20 विश्व कप को देखते हुए आज टीम इंडिया की ऩई जर्सी ल़ॉन्च कर दी। यह भारतीय क्रिकेट टीम की मौजूदा जर्सी से थोड़ा अलग है। 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी टी-20 विश्व कप को देखते हुए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी। यह जर्सी मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी से थोड़ा अलग है। इस बार टी-20 विश्व कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात संघ और ओमान में किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी।

विज्ञापन


मौजूदा जर्सी से अलग 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही बता दिया था कि आने समय में टीम इंडिया के लिए नई जर्सी लॉन्च की जाएगा। टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम को जो जर्सी मिली है वह थोड़ी सी अलग है। अभी तक टीम इंडिया जो जर्सी पहनती थी वह गहने नीले रंग की थी। इस जर्सी का भी रंग नीला है लेकिन इसकी डिजाइन अलग है। जर्सी के बीच में हल्के नीले रंग की पट्टी लगाई गई है। भारतीय टीम की पिछली जर्सी पर तिरंगा बना हुआ था लेकिन नई जर्सी में उसे हटा दिया गया है और कंधे पर किसी तरह की डिजाइन नहीं है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉन्च की जर्सी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया की नई जर्सी को सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसके साथ ही बीसीसीआई की किट प्रयोजक एमपीएल स्पोर्ट्स ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लॉन्च किया। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर जो फोटो शेयर की है उसमें कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल नई जर्सी में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का शेड्यूल

आईसीसी टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया को ग्रुप बी में रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को खेलेगी। वहीं, 31 अक्तूबर को टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। भारत अपने दोनों शुरुआती मैच दुबई में खेलेगा। इसके बाद 3 नवंबर को टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में होगा। फिर 5 और 8 नवंबर को भारतीय टीम अपने मैच खेलेगी। यह दोनों मुकाबले क्वालीफाई करने वाली टीमों के खिलाफ होंगे जो दुबई में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें