एक कोच में 72 की जगह अब 83 बर्थ की सुविधा
इन कोचों में सामान्य एसी 3 टियर कोच की तुलना में सफर सस्ता होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इकोनॉमी एसी कोच में बर्थ की संख्या अधिक है। सामान्य एसी 3 टियर कोच में 72 बर्थ होती हैं, जबकि इसमें 11 अधिक यानि 83 बर्थ होंगी। इसके लिए रेलवे ने सीटों के बीच का गैप थोड़ा कम कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार गैप कम होने से यात्रियों को असुविधा नहीं होगी। इसके अलावा साइड की बर्थ की लंबाई पहले जैसी ही रखी गई है।
ये मिलेंगी सुविधाए
इकोनॉमी एसी 3 टियर कोच में रीडिंग के लिए पर्सनल लाइट, एसी वेंट्स, यूएसबी प्वाइंट, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए बेहतर सीढ़ी और खास तरह का स्नैक टेबल हैं। इसके साथ ही टॉयलेट में फुट ऑपरेटिंग टैब लगाए गए हैं।