तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुजारा और रोहित की बेहतरीन पारियों के चलते भारत दूसरी पारी में 2 विेकेट पर 215 रन बनाने में सफल रहा। हिटमैन धैर्यपूर्ण 59 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली 45 रनों पर नाबाद हैं। रोहित ने कहा आप उस खिलाड़ी के बारे में बात करते हैं जो 80 टेस्ट खेल चुका है, मुझे नहीं लगता कि पुजारा को कुछ दिखाने की जरूरत है।
रोहित ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, हां यह सब दिखाने का समय होता है लेकिन टेस्ट मैच के दौरान आप क्या कर रहे हैं और बल्लेबाज के रूप में क्या करना चाहते हैं इसके बारे में विस्तार में जाने का समय नहीं है, रोहित ने यह जवाब उस समय दिया जब उनसे पत्रकारों ने पूछा क्या पुजारा को पुराने वीडियो क्लिप दिखाए गए हैं। रोहित ने आगे कहा, पुजारा निश्चित रूप से रन बनाने के इरादे से आए थे, हम रन बनाने के इरादे से आते हैं, पुजारा ने इसे स्पष्ट रूप से दिखाया है, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान बता दिया कि किसी भी खराब गेंद को बख्शा नहीं जाएगा।
रोहित ने यह स्वीकार करते हुए कहा, पुजारा एक कठिन दौरे से गुजरे हैं लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने अपनी विशेषता दिखाई है। उन्होंने कहा कि बेशक देर से ही सही इसका मतलब यह नहीं है कि पुजारा की गुणवत्ता गायब हो गई है, आज आपने टेस्ट मैच के दौरान होगा जब आप 300 रनों से पीछे होते हैं तो परिस्थितियों का सामना करना आसान नहीं होता, और जिस तरह से पुजारा ने बल्लेबाजी की उन्होंने अपने चरित्र और मानसिकता को भी दिखाया, कोई ऐसा है जो हर जगह गया हो और रन बनाए हों। हालांकि रोहित ने यह स्वीकार करते हुए कहा कि इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर भारत अभी 139 रनों से पीछे है। हिटमैन के मुताबिक टीम इंडिया अभी खतरे में है और हम चाहते हैं कि पुजार चौथे दिन भी अच्छी बल्लेबाजी करें।