फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना: गोवा में नौसैनिक ठिकानों के पास ड्रोन उड़ा, तो मार गिराया जाएगा

Tue, 27 Jul 2021 02:47 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पणजी

सार

  • सभी लोगों और सिविल एजेंसियों के लिए किसी भी कारण से नौसैनिक ठिकानों के आसपास ड्रोन उड़ाना वर्जित
  • कोई निर्देश का उल्लंघन करता पाया गया, तो कानून के तहत वह इसके लिए होगा जवाबदेह
विज्ञापन
नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौसेना ने गोवा स्थित अपने ठिकानों के तीन किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। उसने कहा है कि यदि उस दायरे में कोई ड्रोन उड़ता दिखा तो उसे मार गिराया जाएगा।

विज्ञापन


नौसैनिक ठिकानों के तीन किमी के आसपास ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित
नौसेना ने आधिकारिक बयान में कहा है कि सभी लोगों और सिविल एजेंसियों के लिए किसी भी कारण से नौसैनिक ठिकानों के आसपास ड्रोन उड़ाना वर्जित है। नौसेना ने कहा है कि कोई भी ऑपरेटर इस दिशा निर्देश का उल्लंघन करता पाया गया, तो कानून के तहत वह इसके लिए जवाबदेह होगा।

साथ ही कहा कि किसी भी ड्रोन या अज्ञात वाहन बिना पूर्व अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में उड़ते हुए पाया गया, तो नौसेना को उसे जब्त करने या उसे मार गिराने का अधिकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें