फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते 24 घंटे में 48698 नए केस मिले, 1183 मरीजों ने गंवाई जान

Sat, 26 Jun 2021 10:43 AM IST
Tanuja Yadav पीटीआई, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 50 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में कोविड 19 के 48698 नए मामले सामने आए और 1183 मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं मौजूदा समय में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से भी कम हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के एक दिन में 48,698 नए मामले आए और इसी दौरान 1183 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई।

विज्ञापन


छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 48698 नए मामलों के बाद से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,01,83,143 हो गई और साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 2.97 प्रतिशत रह गई है। वहीं 24 घंटे में 1,183 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,94,493 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,95,565 हो गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.97 प्रतिशत है।



राष्ट्रीय रिकवरी दर 96.72 फीसदी हुई
इतना ही नहीं स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 44वें दिन कोविड-19 के रोज आने वाले मरीजों की संख्या से ज्यादा है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,91,93,085 हो गई है और मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है। इसके अलावा कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 96.72 फीसदी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर कम होकर 2.97 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 61.19 लाख लोगों को लगा टीका
वहीं मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा दैनिक संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत है। यह लगातार 19वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। वहीं बीते 24 घंटे में 61.19 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 31.50 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 17,45,809 लोगों का सैंपल लिया गया और अबतक 40,18,11,892 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें