फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कोरोना के नए मामलों में आई कमी, बीते 24 घंटे में 38 हजार नए केस, 478 लोगों ने गंवाई जान

Sat, 14 Aug 2021 10:01 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर शनिवार को राहत की खबर आई है। बीते दो दिनों में कोरोना के मामले 40 हजार से कम हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार नए मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,667 नए मामले आए हैं, जबकि 478 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35,746 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,87,673 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,28,322 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,13,38,088 हो गई है।

केरल में कोरोना के बढ़ रहे मामले
केरल में कोरोना मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। बीते 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 114 लोगों की जान चली गई है।  वहीं, महाराष्ट्र में 6 हजार 6,86 केस सामने आए हैं, जबकि 158 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 7 हजार पॉजिटिव मरीज मिले हैं।  तमिलनाडु में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, 23 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें