फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Todays Covid Report: देश में 12,781 नए कोविड संक्रमित मिले, दैनिक संक्रमण दर 4.32 फीसदी

Mon, 20 Jun 2022 08:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते कुछ दिनों से कोविड केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि विशेषज्ञ इसे किसी नई लहर का संकेत नहीं मान रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों में बढ़ती लापरवाही को भी इसका जिम्मेदार माना है। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते 24 घंटे में 12,781 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान सक्रिय केस में 4226 की बढ़ोतरी हुई और ये 76,700 हो गए। दैनिक संक्रमण दर 4.32 फीसदी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 8537 लोग कोरोना से उबर गए हैं। हालांकि, सक्रिय केस में तेजी से इजाफा होना चिंताजनक है। रविवार को 12,899 नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे। इसकी तुलना में सोमवार को थोड़े कम होकर 12,781 नए मरीज मिले हैं। 

बीते 24 घंटे में 18 लोगों ने महामारी के चलते जान गंवा दी। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या  5,24,873 हो गई है।  पिछले करीब एक सप्ताह से रोज 12 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। बीते कुछ दिनों से कोविड केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि विशेषज्ञ इसे किसी नई लहर का संकेत नहीं मान रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों में बढ़ती लापरवाही को भी इसका जिम्मेदार माना है। 
विज्ञापन


90 फीसदी रोगी अभी भी खुद को असुरक्षित नहीं मान रहे : डॉ. अरोड़ा
इस बीच, टीकाकरण को लेकर गठित राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि देश के 90 फीसदी रोगी अभी भी खुद को असुरक्षित नहीं मान रहे हैं। इनमें से अधिकांश को यह तक नहीं पता कि वे किसी न किसी मर्ज से ग्रस्त हैं। केवल 10 फीसदी लोग ही अपनी परेशानी और संक्रमण के जोखिम को समझते हुए एहतियाती खुराक ले रहे हैं और कोविड सतर्कता नियमों का पालन कर रहे हैं। डॉ. अरोड़ा ने कहा, कोरोना संक्रमण बार बार बढ़ता और घटता रहेगा। यह महामारी का दौर है और फिलहाल वर्तमान ही इसका भविष्य है। इसलिए लोगों को अपने व्यवहार को नहीं बदलना चाहिए और संक्रमण के प्रति गंभीर होने की जरूरत है।

अविलंब एहतियाती खुराक लें : डॉ. गुलेरिया
सरकार की एक अन्य समिति एम्पॉवर्ड ग्रुप के सदस्य और नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, बिना किसी देरी किए एहतियाती खुराक लेना चाहिए।

सऊदी अरब ने भारत समेत चार देशों की यात्रा पर लगी पाबंदी हटाई
सऊदी अरब ने कोरोना के चलते अपने नागरिकों पर भारत एवं तीन अन्य देशों की यात्रा करने पर लगी पाबंदी सोमवार को हटा ली। सऊदी प्रेस एजेंसी ने गृह मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से बताया कि यह कदम कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार पर आधारित है। सूत्र के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैश्विक महामारी की स्थिति के बारे में जो रिपोर्ट सौंपी थी, पाबंदी हटाते समय उसका भी संज्ञान लिया गया। भारत के अलावा इथियोपिया, तुर्की और वियतनाम की यात्रा पर से भी रोक हटा ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें