राहुल गांधी का सरकार पर निशाना
- फोटो : PTI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मामले पर पर ट्वीट करते हुए चीन मामले में सरकार के रुख पर सवाल खड़े किए।
कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी साझा की, इसमें भारत और चीन के बीच सीमा मामले पर 12वें दौर की सैन्य बातचीत बिना किसी निष्कर्ष के खत्म होने का जिक्र है। राहुल ने लिखा, मिस्टर मोदी और उनके चहेतों ने हजारों किलोमीटर भारतीय जमीन चीन को सौंप दी है।
हम इसे कब वापस लेने का जा रहे हैं? इससे पहले राहुल ने 31 जुलाई को भी सीमा मामले को लेकर ट्वीट करके केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने लिखा था, राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, न राज्य सीमा। विवादों व दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है, इसका परिणाम भयानक है और होगा।