फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: अलमारियों में रखे मिले 142 करोड़ रुपये, आयकर अधिकारी भी रह गए हैरान

Mon, 11 Oct 2021 12:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

सीबीडीटी के मुताबिक, तलाशी के वक्त कई बैंक लॉकर मिले हैं, जिनमें से 16 चालू हैं। फार्मा कंपनी इंटरमीडिएट्स, सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई) और फॉर्मूलेशन के कारोबार में है और इसके अधिकांश उत्पाद अमेरिका, दुबई, कुछ अफ्रीकी व यूरोपीय देशों में निर्यात होते हैं।
 
विज्ञापन
आयकर विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना के रूसी टीके स्पुतनिक वी के विनिर्माण के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के साथ करार करने वाली हैदराबाद की हेटरो फार्मास्यूटिकल समूह पर छापा मारकर आयकर विभाग ने 550 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी है। सीबीडीटी ने शनिवार को बताया कि पिछले दिनों फार्मा कंपनी के छह राज्यों में करीब 50 ठिकानों पर छापा मारने पहुंचीं टीमों ने आलमारियों से 142 करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की है। इतनी बड़ी रकम देखने के बाद वहां पहुंचे अधिकारी भी दंग रह गए।

विज्ञापन


सीबीडीटी के मुताबिक, तलाशी के वक्त कई बैंक लॉकर मिले हैं, जिनमें से 16 चालू हैं। फार्मा कंपनी इंटरमीडिएट्स, सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई) और फॉर्मूलेशन के कारोबार में है और इसके अधिकांश उत्पाद अमेरिका, दुबई, कुछ अफ्रीकी व यूरोपीय देशों में निर्यात होते हैं। आयकर ने फर्जी और गैर मौजूद कंपनियों से खरीद में विसंगतियां पकड़ीं थीं। 

इसके अलावा कुछ फर्जी खर्चे से कृत्रिम महंगाई भी दिखाई गई थी। इसके अलावा जमीन खरीद के लिए पैसों के भुगतान के भी कुछ सुबूत मिले हैं। वहीं, व्यक्तिगत खर्च कंपनी के खातों में लिखने और संबंधित पक्षों द्वारा खरीदी जमीन की कीमत सरकारी पंजीकरण मूल्य से नीचे दिखाने जैस कई कानूनी मुद्दे भी आयकर टीमों की नजर में आए।
विज्ञापन


सीबीडीटी के मुताबिक, छापों के दौरान कई ऐसे ठिकाने भी मिले जहां दूसरे बही खातों और जमा नकदी भी मिली। जांच टीमों ने अपराध साबित करने के लिए डिजिटल मीडिया, पेन ड्राइव व अन्य दस्तावेज जब्त किये हैं। वहीं, समूह के एसएपी और ईआरपी सॉफ्टवेयर से भी डिजिटल साक्ष्य एकत्र किये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें