केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को बताया कि साइकिल के व्यवसाय से जुड़ी कंपनी पर 21 अक्तूबर को तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान करीब 150 करोड़ की अघोषित आय का पता लगा। आयकर विभाग की टीम ने 2.25 करोड़ नगद और 2 करोड़ का सोना भी जब्त किया।
आयकर विभाग ने हाल में पंजाब में साइकिल का व्यवसाय करने वाली एक कंपनी और विद्यार्थियों के लिए वीसा की व्यवस्था करने वाली एक एजेंसी पर मारे गए छापे के दौरान 130 करोड़ की अघोषित आय का पता लगाया।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को बताया कि साइकिल के व्यवसाय से जुड़ी कंपनी पर 21 अक्तूबर को तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान करीब 150 करोड़ की अघोषित आय का पता लगा। आयकर विभाग की टीम ने 2.25 करोड़ नगद और 2 करोड़ का सोना भी जब्त किया।
वहीं, जालंधर की एक कंपनी विदेश में पढ़ने को इच्छुक विद्यार्थियों से 10 से 15 लाख रुपये लेती थी। विभाग की ओर से यहां 18 अक्तूबर को तलाशी अभियान चलाया गया। पिछले पांच सालों में इस कंपनी ने करीब 200 करोड़ रुपये नगद में लिए। कंपनी ने अपनी आय का खुलासा रिटर्न में भी नहीं किया। यहां करीब 40 करोड़ की अघोषित आय का पता लगा। जबकि 20 लाख नगद और 33 लाख के आभूषण जब्त किए गए।