फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: मास्क न लगाने पर सार्वजनिक बेइज्जती का वीडियो वायरल, एसडीएम को पड़ा भारी

Tue, 24 Nov 2020 11:47 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर का ओहदा और एसडीएम का दायित्व निभा रहे अनिल बनवारिया खुलेआम किसी ठेलेवाले के मुंह पर पानी फेंक रहे हैं तो किसी ऑटो सवार के बाल पकड़कर खींच रहे हैं। सार्वजनिक रूप से बेइज्जत हो रहे इन युवकों का कसूर यही है कि उन्होंने मास्क नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन


नियम के अनुसार, जिन्होंने मास्क नहीं पहना है उनका चालान बनाकर उनसे जुर्माना वसूला जाए, लेकिन एसडीएम बनवारिया ने सरेआम युवकों पर गुस्सा निकाला। कुछ लोगों ने उनकी इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने वीडियो के आधार पर अनिल बनवारिया को एसडीएम के प्रभार से हटाकर एडीएम ऑफिस अटैच कर दिया। उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें