हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
पाकिस्तान के भविष्य का फैसला आज, एफएटीएफ की बैठक में हो सकता है ब्लैकलिस्ट
सोमवार से फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुरू हो रही एफएटीएफ की बैठक पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। एफएटीएफ ने जून 2018 में पाकिस्तान को ग्रे सूची में डाल दिया था और 27 बिंदुओं पर कार्रवाई की योजना को अमल में लाने के लिए एक साल का समय दिया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
गांगुली का BCCI अध्यक्ष बनना संभव, अमित शाह के बेटे जय शाह बन सकते सचिव, नामांकन आज
पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल से दौड़ में उन्हें आगे माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह नए सचिव हो सकते हैं, जबकि अरुण धूमल को सबसे अमीर क्रिकेट संघ का कोषाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की आज से सुनवाई का आखिरी दौर
दशकों पुराने अयोध्या मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में अंतिम घड़ी आ गई है। दशहरा के सप्ताह भर के अवकाश के बाद सोमवार को संविधान पीठ 38वें दिन इस मामले की सुनवाई करेगी। इस मामले की सुनवाई के लिए यह आखिरी हफ्ता होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कश्मीर में 70 दिनों बाद आज से पोस्टपेड मोबाइल सेवा होगी बहाल
कश्मीर में 70 दिन की पाबंदियों के बाद सभी नेटवर्क पर पोस्ट पेड मोबाइल फोन सेवा सोमवार दोपहर बाद बहाल हो जाएगी। इससे करीब 40 लाख पोस्टपेड मोबाइल धारकों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज राज्यों के एटीएस के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को विभिन्न राज्यों के आतंक निरोधी दस्तों (एटीएस) के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे। एक सम्मेलन के तौर पर आयोजित इस मुलाकात के दौरान शाह उन्हें आतंकवाद से निपटने के लिए सरकार की नीति से अवगत कराएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज शाम तक हो सकती है दिल्ली के नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा
प्रदेश कांग्रेस को आज शाम तक नए अध्यक्ष के मिलने की संभावना है। आला नेताओं की 10 दिन में हुई बैठकों और मुलाकातों में इस पद के लिए वरिष्ठ और युवा नेताओं के नाम पर गंभीरता से चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि इसमें युवा नेतृत्व पर सहमति बनी है। आलाकमान की मुहर लगने के बाद सोमवार शाम तक नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारतीय सेना के सैन्य कमांडरों का सम्मेलन आज से, उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर होगा मंथन
सेना के कमांडरों का द्विवार्षिक सम्मेलन दिल्ली में 14 से 19 अक्तूबर तक होगा। सम्मेलन में सेना का शीर्ष नेतृत्व वर्तमान में उभर रही सुरक्षा और प्रशासनिक चुनौतियों पर विचार-मंथन करेगा। साथ ही सेना के लिए भविष्य की योजना तैयार करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
शाही शादी: टीवी एक्ट्रेस व रीवा की राजकुमारी आज बनेंगी सतमाल महाराज की पुत्रवधु
रीवा की राजकुमारी मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की पुत्रवधु होंगी। मोहिना और सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश सोमवार को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मोहिना टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री भी हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में आज अटल की समाधि पर धरना देंगे कर्मचारी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारी संगठन सोमवार को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में दिल्ली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की समाधिस्थल पर धरना देंगे। यह धरना भारतीय मजदूर संघ से जुड़े राष्ट्रीय सहकारी कर्मचारी परिसंघ के तत्वावधान में होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर