फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: दूसरी लहर ने पूरे देश पर असर डाला, इसे इलाज में लापरवाही मानना ठीक नहीं

Thu, 09 Sep 2021 03:15 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा-सक्षम अथॉरिटी के पास जाएं याचिकाकर्ता
  • जून में कोविड पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को प्रभावित किया है। ऐसे में चिकित्सा में लापरवाही की ‘आम धारण’ को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने यह कहते हुए उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें ऑक्सीजन और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से मरने वाले कोविड पीड़ितों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की गई थी।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि वह यह नहीं मान सकती कि दूसरी लहर में सभी मौतें चिकित्सा लापरवाही के कारण हुईं।
विज्ञापन


ऐसा कहना अतिशयोक्ति होगा। पीठ ने याचिकाकर्ता दीपक राज सिंह को याचिका वापस लेने और अपने सुझावों के साथ सक्षम अथॉरिटी से संपर्क करने को कहा। पीठ ने कोविड महामारी से संबंधित विभिन्न मुद्दों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान मामले का भी उल्लेख किया। साथ ही कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय कार्य बल का गठन किया गया था, जो महामारी के विभिन्न पहलुओं को देख रहा है।

कोविड से मौतों पर मुआवजे के लिए जारी किए हैं निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि शीर्ष अदालत ने 30 जून के एक अलग फैसले में कोविड पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि याचिका में लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण हुई मौतों से संबंधित अलग बिंदु उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें