फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: अवैध गर्भपात कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अभिनेता दिलीप के घर छापा, पढ़िए देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें

Fri, 14 Jan 2022 05:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई

सार

मामला पुलिस तक पहुंचने पर इसका पर्दाफाश हुआ और पुलिस ने गर्भपात कराने के आरोप में डॉ. रेखा कदम सहित नाबालिग युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के वर्धा जिले के एक अस्पताल में अवैध गर्भपात कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने आरवी क्षेत्र स्थित कदम हास्पिटल में जांच के दौरान बायोगैस प्लांट में भ्रूण हत्या से संबंधित 11 खोपड़ी और 54 हड्डियां बरामद की है। पुलिस ने अवैध गर्भपात कराने के आरोप में महिला डॉक्टर रेखा कदम को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं, खोपड़ी और हड्डियों को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार हास्पिटल परिसर की तलाशी के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 13 वर्षीय एक नाबालिग गर्भवती हुई और कदम हास्पिटल में 30 हजार रुपये लेकर उसका अवैध तरीके से गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद पीड़ित लड़की और आरोपी लड़के के माता-पिता के बीच झगड़ा हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचने पर इसका पर्दाफाश हुआ और पुलिस ने गर्भपात कराने के आरोप में डॉ. रेखा कदम सहित नाबालिग युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


अभिनेता दिलीप व भाई के घर केरल पुलिस ने की छापेमारी
केरल पुलिस की अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को अभिनेता दिलीप और उनके भाई के घर व उनकी ग्रैंड प्रोडक्शन कंपनी के दफ्तर पर छापेमारी की। अभिनेत्री भावना मेनन के यौन उत्पीड़न की साजिश रचने के आरोपी अभिनेता पर उत्पीड़न के मामले में जांच कर रहे अधिकारी को धमकी देने का केस दर्ज किया है।

असल में फिल्म निर्देशक बालचंद्र कुमार ने बयान में बताया था कि यौन उत्पीड़न के मामले की जांच कर रहे अधिकारियों पर हमले की साजिश को लेकर कई जगहों पर चर्चा हुई थी।  कुमार ने हाल ही में अभिनेत्री से मारपीट और यौन उत्पीड़न के मामले में भी दिलीप के खिलाफ कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे। 

अमेरिका में भारतीय पर धन शोधन के आरोप, साथी को गिरफ्तार किया
एक भारतीय नागरिक और अमेरिका के एक शख्स पर देशभर के बुजुर्ग लोगों से करीब 6,00,000 डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी न्याय मंत्रालय के मुताबिक भारत के रवि कुमार और टेक्सास के एंथनी मुनिगेटी पर 20 आरोप लगाए गए हैं। ऐसा बताया गया है कि कुमार भारत में है और उसे भगोड़ा माना जा रहा है।

अमेरिकी अटॉर्नी जेनिफर लावरी ने बताया कि मुनिगेटी को देशभर के कई बुजुर्ग पीड़ितों से छह लाख डॉलर से अधिक की ठगी करने के आरोपों में हिरासत में लिया गया है। मुनिगेटी और कुमार पर धन शोधन की साजिश रचने, दूरसंचार धोखाधड़ी के 20 आरोप और धन शोधन के छह आरोप लगाए गए हैं। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें प्रत्येक आरोप में 20 साल की जेल की सजा हो सकती है। दोनों आरोपियों तथा अन्य लोगों ने अमेरिका तथा भारत में कई स्थानों से काम करते हुए विभिन्न धोखाधड़ी योजनाएं चलाकर अमेरिका में खासतौर पर बुजुर्गों को अपने जाल में फंसाया। 

चीन में गिरफ्तार दो भिक्षु 5 माह बाद भी परिजनों के संपर्क में नहीं, चिंता
चीन के सिचुआन प्रांत में गिरफ्तार किए गए दो तिब्बती भिक्षु पिछले पांच माह से चीनी अधिकारियों की हिरासत में हैं। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों का भिक्षुओं से संपर्क भी नहीं हो पाने से वे चिंतित हैं। रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक, तेनजिंग नोरबू और वांगचेन न्यिमा दो भाई है जिन्हें 15 अगस्त 2021 को गिरफ्तार किया गया। दोनों भिक्षु भाइयों को करडजे (गांजी) तिब्बतीय स्वायत्त प्रांत में तावू काउंटी में एक जेल में रखा गया है। इस समय करीब 12 तिब्बती वहां रखे गए हैं जिनमें कुछ तिब्बती महिलाएं भी शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक, इन भिक्षुओं पर झूठे आरोप मढ़कर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें