फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: आईआईटी गुवाहाटी में नए साल का जश्न मनाने के बाद तेलंगाना के छात्रा की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 02 Jan 2024 06:44 PM IST
कुमार विवेक अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

Assam: लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए आईआईटी गुवाहाटी से शहर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा तेलंगाना की बताई जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Assam Police, असम पुलिस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-गुवाहाटी (आईआईटी-जी) की एक छात्रा की असम के गुवाहाटी शहर के पलटन बाजार इलाके के एक होटल में मौत हो गई। लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए आईआईटी-जी से शहर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा तेलंगाना की बताई जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने नए साल की पूर्व संध्या पर पलटन बाजार के एक होटल में दो कमरे बुक किए थे। इसके बाद उन्होंने इलाके के एक बार में पार्टी की। हालाकि, जब वे होटल में अपने कमरे में लौटे, तो लड़की ने तबीयत ठीक नहीं होने की बात बताई। उसके बाद वह बेहोश हो गई। बाकी तीन अन्य दोस्त उसे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की तेलंगाना की रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। मृतक के परिवार को भी सूचित कर दिया गया है और वे रास्ते में हैं। पुलिस ने कहा है कि वह मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें