फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएमआर: इन्फ्लूएंजा की तरह हमेशा के लिए मौजूद रह सकता है कोरोना

Sat, 10 Jul 2021 07:18 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, मुंबई।

सार

आईसीएमआर ने एक बार फिर सभी लोगों से टीका लगाने की अपील की है। आईसीएमआर ने कहा कि कोरोना वायरस एन्फलूएंजा की तरह हमेशा के लिए बना रह सकता है।
विज्ञापन
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञों ने कहा है कि इन्फ्लूएंजा की तरह ही कोरोना वायरस स्थानीय चरण में पहुंच सकता है। यानी यह निश्चित आबादी और क्षेत्र में हमेशा के लिए मौजूद रहेगा। हालांकि, विशेषज्ञों ने कहा है कि इस वायरस का म्युटेशन सामान्य है और इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


आईसीएमआर के डिवीजन ऑफ एपिडिमियोलॉजी एंड कम्युनिकेबल डिजीजेज के प्रमुख डॉ. समीरन पांडा ने कहा, कोराना अब इन्फ्लूएंजा की तरह हो चुका है। इसके चलते खतरे वाली आबादी को हर साल टीका लेना पड़ सकता है। इन्फ्लूएंजा को आम तौर पर फ्लू कहा जाता है और यह 100 साल पहले एक महामारी थी, मगर अब यह स्थानीय हो चुकी है। इसी तरह कोरोना भी धीरे-धीरे स्थानीय हो जाएगा।
विज्ञापन


इन्फ्लूएंजा वायरस भी अपना स्वरूप बदलता रहता है, ऐसे में हम बुजुर्गों को हर साल टीका लेने की सलाह देते रहते हैं। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें