फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hooch tragedy: अन्नामलाई ने द्रमुक नेता को भेजा मानहानि का नोटिस, एक करोड़ का हर्जाना मांगा

Wed, 26 Jun 2024 11:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Hooch tragedy: तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने बुधवार को कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी को लेकर उनके खिलाफ झूठा प्रचार करने के लिए द्रमुक के एक वरिष्ठ नेता से एक करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की।
विज्ञापन
के अन्नामलाई - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बुधवार को द्रमुक के एक वरिष्ठ नेता से कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी को लेकर उनके खिलाफ झूठा प्रचार करने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल उत्तरी जिले के प्रभावित इलाके में नशामुक्ति केंद्र बनाने के लिए किया जाएगा। जहरीली शराब कांड में अबतक 60 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


अन्नामलाई के वकील आरसी पॉल कनगराज ने द्रमुक के संगठन सचिव आरएस भारती को कानूनी नोटिस भेजा। भाजपा नेता ने इसकी एक प्रति अपने एक्स हैंडल पर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, द्रमुक के संगठन सचिव थिरू आरएस भारती को आज भेजे गए मानहानि नोटिस की प्रति है, जो द्रमुक के कुशासन से ध्यान हटाने के लिए मेरे खिलाफ निंदनीय, झूठा प्रचार करने के लिए है। 

भाजपा नेता ने कहा, हमने हर्जाने के रूप में एक करोड़ रुपये की मांग की है, जिसका इस्तेमाल कल्लाकुरिची के करुणापुरम में एक नशामुक्ति केंद्र के निर्माण और संचालन के लिए किया जाएगा। नोटिस में कहा गया है कि भारत ने इस त्रासदी के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। नोटिस में भारती पर अन्नामलाई पर सीधे आरोप लगाने का भी आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने कहा कि ये आरोप झूठे, मनगढ़ंत और गलत हैं और इससे भाजपा की गरिमा कम हुई है। 
विज्ञापन

 
कनगराज ने कहा कि उनके मुवक्किल ने भारती से कानूनी नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। अन्नामलाई ने हर्जाने के रूप में एक करोड़ रुपये की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें