यह भी पढ़ें Holi 2024: राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दीं रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने कही यह बात
अमेरिकी राजदूत ने गुझिया के साथ मनाया त्योहार
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेटी ने भी रंगों के पर्व को खास तरीके से मनाया है। गारसेटी ने एक एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि वह भारत में अपनी पहली होली अमेरिकी मेवों से बनी स्वादिष्ट गुझिया के साथ मना रहे हैं। उन्होंने होली को परंपराओं का एक आनंददायक मिश्रण और अमेरिका-भारत दोस्ती का उत्सव बताया है। गारसेटी ने लिखा, 'मैंने लॉस एंजिल्स में होली समारोह मनाया है, लेकिन रंगों के त्योहार के लिए यहां भारत आने से बेहतर कुछ नहीं है।'
सियासी हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं
सियासी हस्तियों ने भी होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रंगों के त्योहार होली पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में शाह ने लिखा, 'सभी देशवासियों को रंग व हर्षोल्लास के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।'
अयोध्या में होली रघुवीर खेल रहे हैं: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में होली उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस साल की होली दुनियाभर में भगवान राम के भक्तों के लिए विशेष है क्योंकि अयोध्या में होली रघुवीर खेल रहे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर एनएसजी कमांडो के साथ होली मनाई। रक्षा मंत्री ने भी होली के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'होली के पर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में उल्लास, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करे। हैप्पी होली!'
पंजाब में बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर स्थित खासा मुख्यालय में होली मनाई।
तमिलनाडु में राजधानी चेन्नई के आईलैंड मैदान में रंगों से होली खेली। इस दौरान लोगों ने नृत्य भी किया।
महाराष्ट्र के मुंबई में जुहू बीच पर लोगों ने होली मनाई।