फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hoax Emails: फर्जी ईमेल को लेकर केंद्र की अहम बैठक, स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी लगाने पर जोर

Mon, 06 May 2024 09:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि गृह सचिव ने पिछले सप्ताह दिल्ली के कुछ स्कूलों को मिले फर्जी ईमेल के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आने वाले दिनों में ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत प्रोटोकॉल और एसओपी तैयार करने की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के कुछ स्कूलों को धमकी भरे फर्जी ईमेल भेजने जाने के मद्देनजर सोमवार को सरकार ने एक अहम बैठक की। बैठक में दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली के पुलिस आयुक्त शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मौजूदा हालात की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे और ईमेल की नियमित निगरानी की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन


भल्ला ने दिल्ली पुलिस और स्कूलों से करीबी समन्वय रखने को भी कहा। उन्होंने एक प्रभावी प्रतिक्रिया तंत्र पर भी जोर दिया, जिससे झूठी सूचना से कोई अनावश्यक दहशत न फैले। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि गृह सचिव ने पिछले सप्ताह दिल्ली के कुछ स्कूलों को मिले फर्जी ईमेल के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आने वाले दिनों में ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत प्रोटोकॉल और एसओपी तैयार करने की जरूरत पर बल दिया।

दिल्ली 200 से अधिक स्कूलों को आया था धमकी भरा ईमेल
दरअसल, दिल्ली-एनसीआर के 200 से अधिक स्कूलों को एक मई एक जैसे धमकी भरे ई-मेल मिले जिनमें दावा किया गया था कि उनके परिसर में विस्फोटक लगाए गए थे। इसके बाद बड़े पैमाने पर निकासी और तलाशी अभियान चलाया गया और घबराए हुए माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचने लगे। हालांकि, तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। 
विज्ञापन


अहमदाबाद में भी 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
इस बीच गुजरात के अहमदाबाद में भी सोमवार को 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ईमेल मिला है, लेकिन पुलिस ने सभी विद्यालयों की तलाशी के बाद इसे फर्जी करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें