फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: हिट एंड रन मामलों में सरकार ने दिया मुआवजा राशि बढ़ाने का प्रस्ताव, अब दो लाख तक की जाएगी रकम

Wed, 04 Aug 2021 11:44 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2019 के दौरान देश में 4,49,002 हादसे हुए, जिनमें 1,51,113 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लगातार बढ़ रहे हिट एंड रन के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। इसके तहत सरकार ऐसे मामलों में मुआवजा राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन


सरकार ने रखा यह प्रस्ताव
सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि हिट एंड रन के दौरान मौत होने के मामलों में मुआवजा राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी जाए। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल होने वालों को 50 हजार रुपये मुआवजा राशि दिलाने की योजना है। सड़क यातायात एवं परिवहन मंत्रालय ने यह प्रस्ताव पेश किया है, जिससे हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को ज्यादा मुआवजा दिलाने की बात कही गई।  

देश में लगातार बढ़ रहे हादसे
गौरतलब है कि देश में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2019 के दौरान देश में 4,49,002 हादसे हुए, जिनमें 1,51,113 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बता दें कि परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में ड्राफ्ट दो अगस्त को तैयार किया। 
विज्ञापन


प्रस्ताव पास हुआ तो मिलेगा इतना मुआवजा
जानकारी के मुताबिक, परिवहन मंत्रालय का यह प्रस्ताव पास हो गया तो सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल होने वालों को 12,500 रुपये की जगह 50 हजार रुपये तक की रकम मिलेगी। वहीं, मृतकों के परिजनों को पीड़ितों को 25 हजार रुपये की जगह दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें