फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़कियों के अपहरण से डर के साए में जी रहे पाकिस्तानी हिंदू, भारत पहुंचे 120 लोग

Thu, 11 Jul 2019 09:20 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पाकिस्तान में हो रहे हिंदू लड़कियों के अपहरण की वजह से वहां के हिंदू डरे हुए हैं। सिंध और कराची में अल्पसंख्यकों खासकर, हिंदुओं की नाबालिग लड़कियों के अपहरण और फिर धर्मांतरण और जबरन निकाह के मामले रुक नहीं रहे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के तंदोआदम इलाके में बुधवार को हिंदू परिवार की 14 साल की एक लड़की का अपहरण कर लिया गया। इसके विरोध में वहां हिंदुओं ने प्रदर्शन किया। डरे हुए हिंदुओं का एक जत्था  बुधवार को अटारी-बाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंचा।

पाक से लगभग 120 लोग भारत आए हैं। ये लोग धार्मिक वीजा पर यहां आए हैं। जत्थे में शामिल लोगों ने बताया कि पाकिस्तान में हर महीने औसतन 25 हिंदू लड़कियों का अपहरण होता है और निकाह के बाद उनका जबरन धर्म परिवर्तन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें