फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

01 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 01 Apr 2022 07:17 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 13
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
केंद्र का 'भारी' फैसला : आज से राजमार्गों पर सफर हुआ महंगा, एक तरफ के टोल टैक्स में 65 रुपये तक बढ़े  
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश के राजमार्गों पर टोल में वृद्धि कर दी है। बढ़ी हुईं दरें पहली अप्रैल से लागू हो जाएंगी। अधिसूचना के अनुसार, यह बढ़ोतरी 10 रुपये से लेकर 65 रुपये तक की है। प्रतिशत में यह बढ़ोतरी 10 से लेकर 18 फीसदी तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

3 of 13
money new - फोटो : istock
जेब खाली: आज से होम लोन के ब्याज पर अतिरिक्त टैक्स छूट खत्म, पीएफ खाते का नियम बदला, 800 दवाएं महंगी हुईं
आज से नया वित्तवर्ष शुरू हो रहा है। ऐसे में कई ऐसे नियम हैं जो बदले गए हैैं और इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। इस नए वित्तवर्ष में अगर आप बीमार हैं तो भी आपको राहत नहीं है। करीबन 800 दवाइयों की कीमतों में 10 फीसदी तक का इजाफा होने वाला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 13
Demo pic
दिल्ली : राजधानी में लेन ड्राइविंग आज से, पहली बार नियम तोड़ने पर 10 हजार का जुर्माना
मसूरी रोड स्थित होटल हयात रीजेंसी में आज शाम से शुरू होने वाले दून लिटरेचर फेस्टिवल में जहां राजधानी के लोगों को बौद्धिक खुराक तो मिलेगी ही साथ ही मनोरंजन का जबरदस्त तड़का भी मिलेगा। आज शुक्रवार को पहले दिन मसूरी रोड स्थित हयात रीजेंसी में शाम साढ़े पांच बजे से उद्घाटन समारोह होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
खाद्य तेल - फोटो : Agency (File Photo)
रूस-यूक्रेन युद्ध का असर : महंगे होंगे खाद्य तेल, 25 फीसदी घट सकती है सूरजमुखी तेल की आपूर्ति
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सरकार ने खाने के तेल और तिलहनों के भाव को नियंत्रित करने के लिए इसकी भंडारण सीमा अब 31 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दी है। यह सीमा आज यानी एक अप्रैल से लागू होगी। देखना ये होगा कि आने वाले समय में इसका कितना असर पड़ता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जोर का झटका : उत्तराखंड में आज से 2.68 फीसदी महंगी हुई बिजली, नया टैरिफ जारी
प्रदेश में आज से बिजली महंगी हो गई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विद्युत दरों का नया टैरिफ जारी कर दिया है। बीपीएल और 100 यूनिट तक वाले करीब 11 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 2019 के बाद अब बढ़ोतरी की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 13
पीएम मोदी - फोटो : ANI

Pariksha Pe Charcha 2022: पीएम आज परीक्षा पे चर्चा में छात्रों, शिक्षकों से करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों, उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। परीक्षा पे चर्चा का पांचवां संस्करण टाउन हॉल संवादात्मक प्रारूप में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media
ब्रिटिश खुफिया प्रमुख का बड़ा दावा : रूसी सेना में भगदड़ के हालात, अपने ही विमान को मार गिराया, आज फिर शुरू होगी वार्ता
रूस-यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते के लिए वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शुक्रवार को फिर से शुरू होगी। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य व सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व करने वाले डेविड अरखामिया ने बताया कि प्रतिनिधिमंडलों ने दो सप्ताह तक वीडियो के जरिये वार्ता करने के बाद मंगलवार को इस्तांबुल में प्रत्यक्ष मुलाकात की थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : ANI
पंजाब कैबिनेट की बैठक: एक्साइज पॉलिसी को दी मंजूरी, विधानसभा का विशेष सत्र आज 
पंजाब कैबिनेट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में गुरुवार को साल 2022-23 के दौरान एक अप्रैल से 30 जून तक तीन महीने के समय के लिए आबकारी नीति को मंजूरी दे दी। पंजाब सरकार ने एक अप्रैल को 16वीं विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुला लिया है। सत्र शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू होगा और सत्र की लाइव कार्यवाही पंजाब सरकार और सीएमओ के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब हैंडल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
books - फोटो : books
देहरादून : दून लिटरेचर फेस्टिवल आज से, बौद्धिक विमर्श के साथ लीजिए मनोरंजन का मजा 
राजधानी में शुक्रवार से बसों और माल ढुलाई करने वाले वाहनों को तयशुदा लेन में चलना होगा। फिलहाल 15 दिन के लिए इस श्रेणी के वाहनों पर यह नियम अनिवार्य होगा। इसके बाद सभी प्रकार के वाहनों पर यह नियम लागू कर दिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया
बड़ा झटका: हरियाणा में आज से बिजली महंगी, यहां क्लिक कर घरेलू उपभोक्ता समझें अपने बिल का गणित
हरियाणा में 50 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च पर ज्यादा बिल देना होगा। 0 से 150 यूनिट पर बिजली 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी हो गई है। इस स्लैब में अब 2.50 के बजाय 2.75 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब बिल चुकाना होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
NEET PG 2022 - फोटो : Social Media

मौका : नीट यूजी की खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया आज से, एक से तीन अप्रैल तक चलेगी सीट आवंटन प्रक्रिया
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्रों को एक और मौका मिलने जा रहा है। इस कड़ी में खाली रह गई सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है। नई प्रक्रिया के तहत माह के शुरुआती तीन दिन में सीटों का आवंटन किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

13 of 13
सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
COVID-19: गोवा के बिट्स पिलानी परिसर में 24 छात्र कोरोना पॉजिटिव, मुंबई में आज से मास्क अनिवार्य नहीं
गोवा में बिट्स पिलानी संस्थान के परिसर में 24 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के मुंबई शहर में मास्क पहनना आज से अनिवार्य नहीं रहेगा। दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना नियमों में ढील दे दी गई है। इसके तहत बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर एक अप्रैल, 2022 से फेस मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें