चेन्नई और लखनऊ के बीच मैच के बाद धोनी और गंभीर चर्चा करते नजर आए। इस दौरान दोनों की दोस्ती देखने को मिली। वहीं आयुष बदोनी के छक्के से एक दर्शक घायल हो गई।
लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अपने दूसरे मैच चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। वहीं चेन्नई की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार सीजन के शुरुआती दो मैच हारी है। इस हार के साथ चेन्नई अंकतालिका में आखिरी पायदान पर पहुंच चुकी है। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। इसके बाद चेन्नई की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन लखनऊ ने तीन गेंद रहते ही 211 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
इस मैच के दौरान आयुष बदोनी का एक छक्का स्टैंड में खड़ी एक दर्शक को चोटिल कर गया। वहीं मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर की दोस्ती भी देखने को मिली। यहां हम मैच के खास लम्हें दिखा रहे हैं।
चेन्नई के खिलाफ मैच में लखनऊ के आयुष बदोनी ने एक बेहतरीन छक्का लगाया। गेंद उनके बैट से लगकर सीधे स्टैंड में जाकर गिरी और एक फैन के सिर में लग गई। इससे फैन चोटिल भी हो गई और काफी देर तक अपने सिर को सहलाती रही। गनीमत रही के उसे गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
3 of 10
मैच बाद चर्चा करते धोनी और गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
मैच खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर आपस में चर्चा करते नजर आए। इस दौरान दोनों की दोस्ती भी देखने को मिली। अक्सर धोनी और गंभीर के बीच दरार की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती काफी गहरी है। इस मैच में एक बार फिर इसका प्रमाण देखने को मिला।
4 of 10
आयुष बदोनी
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में आयुष बदोनी ने एक बार फिर कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने अंत के ओवरों में अपनी टीम के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए और लखनऊ को पहली जीत दिलाई। उन्होंने इस मैच में नौ गेंद 19 रन बनाए। उनकी इस पारी में दो बेहतरीन छक्के शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 10
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में चेन्नई के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। दीपक हुड्डा को आउट करके उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ब्रावो ने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है। मलिंगा ने 170 विकेट लिए थे, जबकि ब्रावो 171 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 10
एविन लुइस
- फोटो : IPL/BCCI
इविन लुइस ने छक्के के साथ 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है। यह इस आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने 55 रन की पारी खेली। इसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने आयुष बदोनी के साथ मिलकर शिवम दुबे के 19वें ओवर में 25 रन बटोरे। यहीं से मैच लखनऊ के पक्ष में चला गया।
विज्ञापन
7 of 10
क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
क्विंटन डिकॉक और लोकेश राहुल ने 211 रन का पीछा करते हुए अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की और शुरुआती 10 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। यहीं से अच्छी चेज की शुरुआत हुई और अंत में उनकी टीम को जीत मिली। राहुल ने 40 और डिकॉक ने 61 रन बनाए।
8 of 10
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले धोनी इस मैच में भी बेहतरीन लय में नजर आए और छह गेंद में 16 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 210 रन पहुंचाया। धोनी ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। इस सीजन में धोनी अब तक नाबादा रहे हैं और शानदार अंदाज में चेन्नई के लिए मैच खत्म कर रहे हैं।
रॉबिन उथप्पा ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। यह संयुक्त रूप से इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक था। इससे पहले संजू सैमसन भी 25 गेंद में अर्धशतक लगा चुके हैं। यह उथप्पा के आईपीएल करियर का 26वां अर्धशतक था। उन्होंने इस मैच में बेहद आक्रामक शुरुआत की थी। उनके इस ताबड़तोड़ पारी की वजह से चेन्नई 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही। उथप्पा 27 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल था।
चेन्नई ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। यह पावरप्ले में इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर था। वहीं पावरप्ले में यह चेन्नई का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इस टीम ने पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 2014 में पंजाब के खिलाफ बनाया था। उस साल शुरुआती छह ओवरों में चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 100 रन था। वहीं 2015 में मुंबई के खिलाफ बिना कोई विकेट गंवाए 90 रन बनाए थे। 2018 में कोलकाता के खिलाफ एक विकेट पर 75 रन बनाए थे।