फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम: पांचवें हफ्ते भी हजारों ने दिखाया मातृभाषा से प्रेम, इन 10 लोगों को मिला पुरस्कार

Thu, 09 Sep 2021 06:14 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • छह हफ्ते तक चलने वाले ‘हिंदी है हम’ अभियान के पांच हफ्ते बीत चुके हैं
  • हजारों ने मातृभाषा के प्रति दर्शाया प्रेम, 10 ने जीते पुरस्कार
विज्ञापन
हिंदी हैं हम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मातृभाषा को और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से अमर उजाला ने ‘हिंदी हैं हम अभियान’ शुरू किया। इसे पाठकों का अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन


लगातार पांचवें हफ्ते हजारों पाठकों ने वीडियो में उत्कृष्ट रचनाएं भेजीं, उनमें से दस को पुरस्कार योग्य चुना गया। ‘हिंदी है हम’ अभियान में हिस्सा लेना अत्यंत आसान है। अपने मोबाइल से आप मात्र तीस सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड कर हमें भेज दीजिए। अभियान से जुड़कर न केवल आप हिंदी को समृद्ध कर सकते हैं, बल्कि इसके उत्थान और विस्तार में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

हर उम्र के लोग ले सकते हैं हिस्सा 
छह हफ्ते तक चलने वाले ‘हिंदी है हम’ अभियान के चार हफ्ते बीत चुके हैं। अगर आपने अभी तक प्रयास नहीं किया है तो देर न कीजिए। आपको बस 30 सेकंड का वीडियो बनाकर भेजना है। इसमें आप कविता, किस्सा, कहानी या स्टैंडअप कॉमेडी रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं। इसमें किसी भी उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


हर सप्ताह 10 लोगों को मिलेगा  पुरस्कार
अभियान में भाग लेकर आप भाषा के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ  ही पुरस्कार भी जीत सकते हैं। हर सप्ताह 10 विजेताओं को दो-दो हजार रुपये और प्रमाणपत्र मिलेंगे।  
    
10 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका
फिल्मकार, ब्लॉगर हिंदी पर दो मिनट की लघु फिल्म बनाकर दस लाख रुपये तक के पुरस्कार जीत सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पर पांच लाख मिलेंगे। इसके अलावा पांच अन्य लघु फिल्मों पर एक-एक लाख मिलेगा।  
विज्ञापन


पांचवें हफ्ते के विजेता
   
देव फैजाबादी अयोध्या
अबीला हुदा बरेली
सीमा भारती अमरोहा
समरीन     गाजियाबाद
निधि शर्मा हापुड़
रेखा गर्ग मुजफ्फरनगर
ऋषभ त्रिपाठी इलाहाबाद
वंशिका गुप्ता कैथल
अनुप्रीत कौर आगरा
नन्दिनी धींगरा सहारनपुर

अभियान में भाग लेकर आप भी पुरस्कार जीत सकते हैं। हर सप्ताह 10 विजेताओं को दो-दो हजार रुपये और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

‘हिंदी हैं हम’ अभियान में हिस्सा लेने और अधिक जानकारी के लिए लॉगऑन करें-
www.amarujala.com/hindihainhum

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें