फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय का फैसला: भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

Mon, 09 Aug 2021 08:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को बड़ी राहत दी है। भारत सरकार ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे विदेशी नागरिकों को कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करने की अनुमति देने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार केंद्र सरकार ने बताया कि भारत में रह रहे विदेशी नागरिक कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पहचान पत्र के तौर पर अपने पासपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं। एक बार पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद उन्हें टीका लगवाने के लिए स्लॉट मिल जाएगा।  
 


 

विज्ञापन

देश में लगाए जा चुके हैं 51 करोड़ से ज्यादा टीके

देश में अब तक लोगों को कोविड टीके की 51 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि भारत को 10 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने में 85 दिन लगे थे। 45 दिन में हमने 20 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया और 30 करोड़ का आंकड़ा छूने में और 29 दिन लगे।

इसके बाद 24 दिन में 40 करोड़ के आंकड़े पर पहुंचे और 20 दिन बाद छह अगस्त को यह संख्या 50 करोड़ को पार कर गई। उल्लेखनीय है कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। शुरुआती चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। दो फरवरी से अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकण शुरू हुआ।

अगले चरण की शुरुआत एक मार्च से हुई जिसमें 60 साल से अधिक और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने की शुरुआत हुई। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ। एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें