फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik Patel: हार्दिक पटेल का आरोप, भावनाएं आहत करती है कांग्रेस, पूछा- आपको हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों?

Tue, 24 May 2022 06:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

हार्दिक पटेल ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से ही वह हिंदुत्व और देश के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल ने बोला कांग्रेस पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ने वाले राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हार्दिक पटेल ने मंगलवार को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाएं आहत करती है और हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। उन्होंने गुजरात कांग्रेस के एक नेता के बयान पर भी सवाल उठाए। 

विज्ञापन


पटेल ने एक ट्वीट में कहा, 'मैंने पहले भी कहा था की कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती है। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने बयान दिया की राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं..!'

'आपको भगवान राम से आखिर दुश्मनी क्या है?'
हालांकि, उन्होंने नेता का नाम नहीं लिया। पटेल ने आगे लिखा, 'मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं की आपको भगवान श्रीराम से क्या दुश्मनी है? हिंदुओ से आपको इतनी नफरत क्यों है? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्रीराम के खिलाफ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।'
विज्ञापन




18 मई को दिया था हार्दिक ने कांग्रेस से इस्तीफा
हार्दिक पटेल ने 18 मई को कांग्रेस पार्टी के पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा था कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई है जबकि देश के लोगों को विरोध नहीं बल्कि ऐसा विकल्प चाहिए जो उनके भविष्य के बारे में सोचता हो और हमारे देश को आगे ले जाने की क्षमता रखता हो।

उन्होंने अपने त्यागपत्र में आगे लिखा था कि अयोध्या में राम मंदिर हो, सीएए-एनआरसी का मुद्दा हो, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या जीएसटी लागू करने जैसे फैसले हों, देश लंबे समय से इनका समाधान चाहता था। लेकिन, कांग्रेस इसमें केवल बाधा बनने का काम करती रही। कांग्रेस का रुख केवल केंद्र का विरोध करने तक ही सीमित रहा।

'भाजपा ने राम मंदिर के लिए पैसे की हेराफेरी की'
उधर, गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी ने यह दावा करते हुए विवाद को हवा दी कि सत्ताधारी भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए पैसे की हेराफेरी की है और भगवान राम को धोखा दिया है। वहीं, भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा कि इससे कांग्रेस की राम मंदिर के लिए नफरत दिखती है।

सोलंकी ने आरोप लगाया कि सरकार ने राम मंदिर के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये दिए हैं, फिर भी वो घर-घर जाकर राम मंदिर के नाम पर पैसा जुटा रहे हैं। जब मैंने एक बार पूछा कि वह इस पैसे का क्या करते हैं तो उन्होंने कहा कि हम इन्हें हवा में फेंक देते हैं, राम जहां चाहते हैं वहां उनको रखते हैं और जमीन पर गिरने वाले पैसे हम रख लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें