फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी; मोरेह कस्बे की घटना

Sun, 07 Jan 2024 10:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इंफाल

सार

इससे पहले तेंगनौपाल जिले के सीमावर्ती शहर में 2 जनवरी को भारी गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक बीएसएफ जवान सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Manipur Police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर के मोरेह कस्बे में रविवार रात सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी पर छिपे उग्रवादियों ने राज्य पुलिस बलों पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन


इससे पहले तेंगनौपाल जिले के सीमावर्ती शहर में 2 जनवरी को भारी गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक बीएसएफ जवान सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से इम्फाल ले जाया गया था। शहर में 30 दिसंबर से इसी तरह की घटनाएं देखी जा रही हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पिछले सप्ताह टिप्पणी की थी कि इस बात की प्रबल अधिक संभावना है कि मोरेह में हुए हमलों में म्यांमार से आए विदेशी भाड़े के सैनिक शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें