फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिपरजॉय': नुकसान की भरपाई के लिए गुजरात ने केंद्र से मांगे थे 700 करोड़, जुलाई के अंत तक नहीं मिला अनुदान

Wed, 13 Sep 2023 07:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Cyclone Biparjoy: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार ने जून में चक्रवात 'बिपारजॉय' से हुए नुकसान के लिए केंद्र से 700 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी, लेकिन 31 जुलाई तक उसे कोई अनुदान नहीं मिला।
विज्ञापन
biparjoy cyclone - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार ने जून में चक्रवात 'बिपारजॉय' से हुए नुकसान के लिए केंद्र से 700 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी, लेकिन 31 जुलाई तक उसे कोई अनुदान नहीं मिला। 'बिपरजॉय' ने 16 जून को भारी बारिश के साथ गुजरात तट पर दस्तक दी थी। कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा की गति चली थी, जिससे पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए थे।

विज्ञापन

बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान बनासकांठा जिले के वाव से कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर ने पूछा कि क्या राज्य सरकार ने जून में चक्रवात 'बिपरजॉय' से हुए नुकसान के मद्देनजर केंद्र से कोई अनुदान मांगा है। इस पर आपदा प्रबंधन विभाग संभालने वाले मुख्यमंत्री ने अपने लिखित जवाब में कहा कि राज्य सरकार ने 18 जून को केंद्र को एक ज्ञापन सौंपकर चक्रवात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 700.42 करोड़ रुपये की मांग की थी।
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार को 31 जुलाई तक केंद्र से कोई अनुदान नहीं मिला है। 16 जून को चक्रवात के दस्तक देने से पहले एहतियात के तौर पर राज्य सरकार ने करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था। चक्रवात के कारण हुई भारी बारिश के चलते समुद्र का पानी निचले इलाकों में स्थित गांवों में घुस गया था। जुलाई में, राज्य सरकार ने कच्छ और बनासकांठा जिलों में चक्रवात से प्रभावित किसानों के लिए 240 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें