फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHRC: नकली दवाओं के प्रसार पर केंद्र-DCGI को नोटिस, आयोग ने कहा- मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा गंभीर

Wed, 13 Sep 2023 06:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

NHRC: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लीवर की नकली दवा डेफिटालियो और कैंसर की दवा एडसेट्रिस के कथित प्रसार को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारत के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने लीवर की नकली दवा डेफिटालियो और कैंसर की दवा एडसेट्रिस के कथित प्रसार को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारत के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

आयोग ने एक बयान में कहा कि अगर खबर सही है तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है जो चिंता का विषय है। एनएचआरसी ने मीडिया में आई उस खबर का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अलर्ट के बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने राज्य नियामकों, डॉक्टरों और मरीजों को दो दवाओं डेफिटालियो और एडसेट्रिस के बारे में सतर्क रहने को कहा है, क्योंकि इन दवाओं के गलत संस्करण चार देशों में प्रसारित हो रहे हैं। जिसमें भारत भी शामिल है।

एनएचआरसी ने आगे कहा, रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित तौर पर भारत सहित चार देशों में पाए गए एडसेट्रिस इंजेक्शन 50 मिलीग्राम के नकली संस्करण अक्सर रोगी स्तर पर उपलब्ध पाए जाते हैं और अनियमित आपूर्ति श्रृंखलाओं (मुख्य रूप से ऑनलाइन) में वितरित किए जाते हैं।
 

बयान में कहा गया है कि आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव और भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को सीधे नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
 
विज्ञापन

आयोग ने आगे कहा कि जीवन रक्षक दवाओं के गलत संस्करणों की आपूर्ति और बिक्री की जांच करने के लिए संबंधित कानूनों के कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति को शामिल किया जाना चाहिए, जिसमें डेफिटालियो और एडसेट्रिस शामिल हैं, जैसा कि समाचार रिपोर्ट में जिक्र किया गया है। चार सप्ताह के भीतर जवाब मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें