एक कार्यक्रम में लोक गायिका उर्वशी पर दर्शक नकदी से भरी बाल्टियों से पैसे की बारिश कर रहे हैं और गायिका भजन गाए जा रही हैं। उवर्शी गुजराती के अलावा पंजाबी, राजस्थानी , मराठी और हिंदी गाने भी गा चुकी हैं।
लोकप्रिय गुजराती लोक गायिका उर्वशी रदडिया का एक वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचाए हुए है, वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि वह मंच पर बैठकर गाना गा रही है और लोग खुश होकर उन पर पैसों की बारिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उर्वशी रदडिया मंच पर बैठकर भजन गाते हुए देखा गया है और उनके परफॉर्मेंस से खुश होकर उनके प्रशंसक पैसे की बारिश कर रहे हैं। उर्वशी रदडिया जिस स्टेज पर गा रही हैं, वह पहले से ही कैश से पूरी तरह ढका हुआ है। गायिका मुस्कुराते हुए हार्मोनियम से नोटों को हटाते हुए अपने परफॉर्मेंस को जारी रखती हैं, लेकिन उनकी गायिकी से खुश होकर लोग उन पर लगातार पैसों को बारिश करते रहे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। अभी तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। खबर लिखे जाने तक 17 हजार से ज्यादा लाइक्स किए जा चुके हैं। वीडियो देख एक यूजर ने लिखा- बाप रे पैसों की बारिश, दूसरे ने लिखा- गुजराती लोक गीत में पावर है।
रदडिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया पोस्ट
उवर्शी रदडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो शेयर होते ही लगातार कमेंट्स आने लगे। वीडियो पोस्ट करते हुए रदडिया ने लोगों के बेशुमार प्यार के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि परफॉर्मेंस गुजरात में श्री समस्त हीरावाड़ी समूह द्वारा आयोजित तुलसी विवाह समारोह के दौरान आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
कौन हैं उर्वशी रदडिया?
उर्वशी रदडिया एक गुजराती लोक गायिका हैं। लोग प्यार से इन्हें काठियावाड़ की कोयल बुलाते हैं। उनका जन्म 25 मई 1990 में गुजरात के अमेठी में हुआ था. अहमदाबाद से इन्होंने शिक्षा पूरी की है। उर्वशी छह साल की उम्र से गाना गा रही है।