फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: नौ लाख सरकारी कर्मियों व पेंशनरों को मिलेगा डीए एरियर, जानिए कब मिलेगा बकाया पैसा

Fri, 30 Jul 2021 09:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को उनके डीए की बकाया राशि के भुगतान का फैसला किया है। नौ लाख से ज्यादा कर्मचारियों व पेंशनरों को 464 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
SYMBOLIC IMAGE - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात सरकार ने राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों को खुश करने का फैसला किया है। राज्य सरकार इनके महंगाई भत्ते की बकाया राशि एरियर का भुगतान करने जा रही है। इससे नौ लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी व पेंशनर लाभांवित होंगे। 

विज्ञापन


गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शुक्रवार को बताया कि कर्मचारियों का तीन माह का बकाया एरियर दिया जाएगा। इससे राजकोष पर 464 करोड़ रुपये का बोझ आएगा। इस निर्णय से 5.11 लाख कर्मचारी व 4.50 लाख पेंशनरों का लाभ होगा। इन कर्मचारियों को वर्तमान में सातवें वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है। 

राज्य सरकार ने कर्मचारियोंं को जुलाई 2019 से पांच फीसदी डीए देने की घोषणा की थी,  लेकिन इसका वास्तविक वितरण जनवरी 2020 से शुरू हुआ था। जुलाई, अगस्त व सितंबर 2019 का एरियर पूर्व में दिया जा चुका है। 2019 के बचे तीन माहों यानी अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर 2019 के एरियर का भुगतान वेतन व पेंशन के साथ अगस्त माह में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें