फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा: कोरोना की वजह से श्रीलंका के इन तीन खिलाड़ियों पर गिरी गाज, लगा एक साल का प्रतिबंध

Fri, 30 Jul 2021 08:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

कोरोना खतरे के कारण खिलाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध के बावजूद ये तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड की सड़कों पर घूम रहे थे। 
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को दनुष्का गुणथिलाका, कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। अब ये खिलाड़ी एक साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि इन तीनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में पिछले महीने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। इन तीनों खिलाड़ियों पर 10 मिलियन श्रीलंकाई रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा छह महीने तक उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। उनकी बाकी एक साल की सजा को निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबित सजा दो साल के लिए वैध रहेगी और इस दौरान इन खिलाड़ियों को फिर से नियमों की अनदेखी करने से बचना होगा।

विज्ञापन

 


यह था पूरा मामला
इंग्लैंड दौरे पर कोरोना खतरे के कारण खिलाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध के बावजूद श्रीलंका के ये तीनों खिलाड़ी मैच हारने के बाद सड़कों पर घूम रहे थे। फैंस ने इन तीनों के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था।  इस उल्लंघन का पता चलने के बाद इन तीनों को सीरीज के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था। 

जांच के लिए गठित हुआ था पैनल
इसके बाद हाल ही में बोर्ड ने कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणातिलाका के बायो-बबल का उल्लंघन करने की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया था। एसएलसी के जांच पैनल में न्यायमूर्ति निमल दसानायक (श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश), पंदुका कीर्तिनंदा (अधिवक्ता), असेला रेकावा (अधिवक्ता), उचिता विक्रमसिंघे (अधिवक्ता) और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एमआरवी डि जोयसा शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें