फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: दाहोद में 2.74 करोड़ रुपये की गांजा की खेती पकड़ी, एक गिरफ्तार, दो फरार 

Fri, 22 Oct 2021 07:39 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, अहमदाबाद

सार

मौके से कुल मिलाकर 2,745 किलोग्राम और 2.74 करोड़ रुपये मूल्य के 2,318 गांजे के पौधे जब्त किए गए।
विज्ञापन
गांजा - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के दाहोद जिले में तीन भूखंडों पर 2.74 करोड़ रुपये के गांजा की खेती पकड़ी गई है। पुलिस ने कहा इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर यहां से 200 किलोमीटर दूर सिंगवड़ तालुका के हांडी गांव के एक खेत में छापेमारी की गई। इस दौरान विक्रम मच्छर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि हिम्मत मच्छर और सरतन मच्छर फरार हो गए। 

पुलिस ने बताया कि हमने विक्रम के खेत से 53.94 लाख रुपये मूल्य के 539 किलोग्राम वजन के 588 गांजा के पौधे जब्त किए। हिम्मत और सरतन के खेतों में भी गांजे के पौधे लगाए गए थे और इन्हें भी जब्त कर लिया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 2,745 किलोग्राम और 2.74 करोड़ रुपये मूल्य के 2,318 गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं। मौके का दौरा करने वाले फोरेंसिक विशेषज्ञों ने गांजे के पौधे के रूप में इनकी पहचान की जिसे मारिजुआना भी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें