फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwarka Assembly Seat: BJP के पबुभा माणेक यहां से लगातार आठवीं बार जीते, जानें कितनी बार निर्दलीय जीत दर्ज की

Tue, 13 Dec 2022 05:20 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

2022 चुनाव के लिए इस सीट पर BJP ने मौजूदा MLA पबुभा माणेक को अपना प्रत्याशी बनाया था। माणेक 1990, 1995, 1998 में इस सीट से निर्दलीय जीते थे। 2002 में उन्होंने यहां से कांग्रेस तो 2007, 2012 और 2017 में BJP के उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पबुभा माणेक (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट सपा तो तीन सीटें निर्दलियों के खाते में गईं। 
विज्ञापन


2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसी सीटें रहीं जिसकी चर्चा हर ओर थी। देवभूमि द्वारका जिले में आने वाली द्वारका विधानसभा सीट भी इनमें से एक थी। यहां से पिछले 32 से एक ही नेता चुनाव जीत रहे हैं। इस बार वो भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। हम बात कर रहे हैं पबुभा माणेक की। माणेक ने अबकी बार कांग्रेस उम्मीदवार मुलुभाई कंडोरिया को 5,327 वोटों से हरा दिया। 
    
2017 में यहां पांच हजार से ज्यादा वोट से जीते थे माणेक 
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के पबुभा माणेक को टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के मेरामण अहीर को 5,739 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर 11 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।  
विज्ञापन


पबुभा माणेक लगातार आठवीं बार मैदान में थे
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक पबुभा माणेक को लगातार चौथी बार अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि 2007 में भाजपा की टिकट से उतरने से पहले पबुभा ने 1990, 1995 एवं 1998 में बतौर निर्दलीय एवं 2002 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और सभी चुनावों में जीत दर्ज की थी। इस चुनाव से पहले पिछले तीन चुनावों में पबुभा यहां भाजपा को जीत दिला चुके हैं। माणेक 1990, 1995, 1998 में इस सीट से निर्दलीय जीते थे। 2002 में उन्होंने यहां से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2007, 2012 और 2017 में माणेक ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की।  

 कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए मुलुभाई कंडोरिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया था जो पिछली बार महज 5,700 वोटों से हार गए थे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने लखमणभाई बोघाभाई नकुम को मैदान में उतारा था। इस सीट पर एक दिसंबर को पहले चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए। 

2017 में देवभूमि द्वारका में कांग्रेस-भाजपा को मिली थी एक-एक सीट 
द्वारका विधानसभा सीट, देवभूमि द्वारका जिले के अंतर्गत आने वाली दो विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की एक सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें