गुजरात से अमरेली के सुरगापारा गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बच्ची 45से 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। मौके पर बचाव अभियान जारी है। बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिशें कीं जा रहीं हैं।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी एचसी गढ़वी ने बताया कि इस बात की सूचना दोपहर करीब 12.30 बजे मिली थी। बताया गया था कि करीब डेढ़ वर्ष की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई। एचसी गढ़वी ने कहा 'हमारी रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमने कैमरे से देखा कि बोरवेल करीब 45 फीट गहरा है। बच्ची को सांस देने के लिए ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बच्ची के हाथ और पैर नीचे की ओर फंसे हैं। ऊपर की ओर उसका चेहरा दिख रहा है। बच्ची को को सिर से पकड़ कर ऊपर करने की कोशिशें जारी हैं।'