फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अमरेली के गांव में 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी दुधमुंही बच्ची; बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Fri, 14 Jun 2024 04:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat: गुजरात के सुरगापारा गांव में एक बच्ची करीब 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची को बचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
गुजरात में बोरवेल में गिरी बच्ची - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से अमरेली के सुरगापारा गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बच्ची 45से 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। मौके पर बचाव अभियान जारी है। बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिशें कीं जा रहीं हैं। 

विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी एचसी गढ़वी ने बताया कि इस बात की सूचना दोपहर करीब 12.30 बजे मिली थी। बताया गया था कि करीब डेढ़ वर्ष की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई। एचसी गढ़वी ने कहा 'हमारी रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमने कैमरे से देखा कि बोरवेल करीब 45 फीट गहरा है। बच्ची को सांस देने के लिए ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बच्ची के हाथ और पैर नीचे की ओर फंसे हैं। ऊपर की ओर उसका चेहरा दिख रहा है। बच्ची को को सिर से पकड़ कर ऊपर करने की कोशिशें जारी हैं।'
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें