फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच : 37.5 करोड़ हड़पने के लिए हमशक्ल को कोबरा से डंसवाया, बीमा कंपनी में दिखाई अपनी मौत

Wed, 27 Oct 2021 06:09 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, अहमदनगर।

सार

बीमे की रकम का दावा पेश हुआ, तो अमेरिकी कंपनी ने पुलिस से मौत की ज्यादा जानकारी मांगी। जांच के लिए पुलिस पहुंची तो पड़ोसी ने बताया कि उसने सांप के डंसने से मौत के बारे में तो नहीं सुना, लेकिन अप्रैल में एंबुलेंस आते-जाते देखा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में प्रभाकर और उसके चार दोस्त। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीमे की 37.5 करोड़ की रकम हड़पने की साजिश में एक शख्स ने अपने हमशक्ल को कोबरा से डंसवाकर मार डाला और कागजों में अपनी मौत दिखा दी। पुलिस व बीमा कंपनी की जांच में इस फरेब का पर्दाफाश होने के बाद उसे चार साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका में 20 साल रहने के बाद प्रभाकर भीमाजी वाघचौरे (54) जनवरी में भारत लौटा और अहमदनगर के राजूर गांव में बस गया। 22 अप्रैल को राजूर थाने को सरकारी अस्पताल से वाघचौरे की मौत की सूचना मिली। 

जब पुलिस कांस्टेबल अस्पताल गया तो वहां मौजूद प्रवीण नामक व्यक्ति ने खुद को वाघचौरे का भतीजा बताते हुए शव की पहचान की। राजूर निवासी हर्षद लाहमगे ने भी ऐसी ही पुष्टि की। पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। मेडिकल रिपोर्ट में मौत का कारण सांप का डंसना बताया गया। 
विज्ञापन


बीमे की रकम का दावा पेश हुआ, तो अमेरिकी कंपनी ने पुलिस से मौत की ज्यादा जानकारी मांगी। जांच के लिए पुलिस पहुंची तो पड़ोसी ने बताया कि उसने सांप के डंसने से मौत के बारे में तो नहीं सुना, लेकिन अप्रैल में एंबुलेंस आते-जाते देखा था। वहीं, लाहमगे ने प्रवीण की कोरोना से मौत की बात कही।

प्रवीण ही निकला वाघचौरे
पुलिस वाघचौरे का कॉल रिकॉर्ड देख हैरान रह गई। उस पर लगातार बातें हो रहीं थीं। जांच में, अस्पताल में खुद को प्रवीण बताने वाला शख्स ही वाघचौरे निकला। साथियों को उसने 35-35 लाख देने का वादा किया था।

गरीब हमशक्ल की ली जान
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक कोबरा खरीदा। फिर वाघचौरे जैसे दिखने वाले बेसहारा गरीब नवनाथ यशवंत अनाप को जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर सपेरे से डंसवा दिया। उसकी लाश लेकर वाघचौरे के घर पहुंचे। एंबुलेंस बुलाई, ताकि पड़ोसी देख लें और गवाही भी दे सकें। मृत्यु प्रमाणपत्र मिलने पर वाघचौरे ने बीमा की रकम के लिए दावा ठोक दिया।

बीमा के लिए पत्नी की मौत का भी रचा था नाटक वाघचौरे ने 2017 में पत्नी की बीमा राशि हासिल करने के लिए भी उसकी मौत का नाटक रचा था। इस आधार पर कंपनी को ज्यादा शक हुआ और मामले की गहन पड़ताल कराई। -मनोज पाटिल, एसपी अहमदनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें