फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी पर लगाम: गूगल फोन एप पर अब रिकॉर्ड होंगी अज्ञात नंबर से आई फोन कॉल

Sun, 11 Apr 2021 03:46 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली

सार

  • 5 करोड़ से अधिक फोन में उपयोग हो रहे एप ने जारी किया नया फीचर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गूगल फोन एप पर अब अज्ञात फोन नंबर से आई कॉल रिकॉर्ड करने का विकल्प मिलेगा। पिछले वर्ष गूगल ने कॉल रिकॉर्ड करने का विकल्प शुरू किया था जो कई फोन में उपलब्ध है। पांच करोड़ से अधिक फोन में पहुंच चुके इस एप की सेटिंग में यह विकल्प देने की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन


हालांकि यह विकल्प सभी देशों में उपलब्ध नहीं होगा, लेकिन भारत में लोग इसे उपयोग कर पाएंगे। दूसरी बाधा यह भी है कि यह सभी फोन में नहीं मिलेगा। वहीं अगर यूजर रिकॉर्डिंग का विकल्प अपनाएंगे, इसकी सूचना नोटिफिकेशन के रूप में फोन करने वाले को भी मिलेगी।

यानी उसे पता रहेगा कि कॉल रिकॉर्ड हो रही है और भविष्य में इसका उपयोग किया जा सकता है। चीनी सहित सैमसंग व कई अन्य कंपनियों के फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प दिया जाता है, लेकिन इसमें फोन करने वाले को पता नहीं रहता कि बातचीत रिकॉर्ड की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें