गूगल फोन एप पर अब अज्ञात फोन नंबर से आई कॉल रिकॉर्ड करने का विकल्प मिलेगा। पिछले वर्ष गूगल ने कॉल रिकॉर्ड करने का विकल्प शुरू किया था जो कई फोन में उपलब्ध है। पांच करोड़ से अधिक फोन में पहुंच चुके इस एप की सेटिंग में यह विकल्प देने की शुरुआत की गई है।
हालांकि यह विकल्प सभी देशों में उपलब्ध नहीं होगा, लेकिन भारत में लोग इसे उपयोग कर पाएंगे। दूसरी बाधा यह भी है कि यह सभी फोन में नहीं मिलेगा। वहीं अगर यूजर रिकॉर्डिंग का विकल्प अपनाएंगे, इसकी सूचना नोटिफिकेशन के रूप में फोन करने वाले को भी मिलेगी।
यानी उसे पता रहेगा कि कॉल रिकॉर्ड हो रही है और भविष्य में इसका उपयोग किया जा सकता है। चीनी सहित सैमसंग व कई अन्य कंपनियों के फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प दिया जाता है, लेकिन इसमें फोन करने वाले को पता नहीं रहता कि बातचीत रिकॉर्ड की जा रही है।