फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: मेघालय में पेट्रोल 5.40 रुपये और डीजल 5.10 रुपये सस्ता, राज्य सरकार ने दी बड़ी राहत

Tue, 16 Feb 2021 06:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social
विज्ञापन
देश में ईंधन मूल्यों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बीच मेघालय से अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार ने पहले दो रुपये लीटर दाम कम किए थे। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5.40 रुपये और डीजल के दाम में 5.10 रुपये लीटर की कमी की गई। दामों में जिलों के स्थानीय करों के अनुसार थोड़ा फर्क हो सकता है। मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा ने यह घोषणा की। 
विज्ञापन

  मेघालय सरकार अब तक दो चरणों में कुल ईंधन के दाम सात रुपये कम कर चुकी है।  इससे राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। राज्य में व्यावसायिक वाहनों के मालिक व चालक महंगे ईंधन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। कीमतें घटाए जाने से अब आंदोलन खत्म किया जा सकता है।  मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि राज्य सरकार ने ईंधन पर कर से राज्य सरकार की कमाई होती है। कीमतें कम करने से सरकार को वित्तीय अड़चनें आएंगी, लेकिन जनता को राहत मिलेगी। 

राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह इन ईंधनों पर दो रुपये की छूट दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पेट्रोल का भाव कुल मिलाकर 7.4 रुपये और डीजल 7.1 रुपये सस्ता हो गया है।
विज्ञापन


वेट घटाकर दी राहत
मेघालय सरकार ने जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल पर वैट 31.62 प्रतिशत या 17.60 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 20 प्रतिशत या 15 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसी तरह डीजल पर वैट 22.59 प्रतिशत या 12.50 रुपये से घटाकर 12 प्रतिशत या 9 रुपे प्रति लीटर कर दिया है। 
 




शिलांग में पेट्रोल 91 से घटकर 85.86 रुपये 
संगमा ने बताया कि अब राजधानी शिलांग में पेट्रोल 91.26 रुपये प्रति लीटर से घटकर 85.86 रुपये हो जाएगा। इसी तरह डीजल के दाम 84.23 रुपये प्रति लीटर से घटकर 79.13 रुपये हो जाएंगे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें