फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Bangladesh Border: तस्करों के हमले में जवान घायल; तस्करी को किया नाकाम, 14 लाख का सोना जब्त

Mon, 16 Oct 2023 09:44 PM IST
आदर्श शर्मा एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

जवान ने एक तस्कर को पकड़ लिया तथा पास में दूसरी जगह ड्यूटी पर जवान को सूचित कर दिया। इसी दौरान तस्करों के अन्य साथियों ने जवान पर पीछे से तेज धार वाले दाव से हमला कर बुरी तरीके घायल कर दिया।
विज्ञापन
तस्करों से बरामद दो सोने के बिस्कुट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी बानपुर, 32 वीं वाहिनी, सीमा सुरक्षा बल के जवानों तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें तस्करों के हमले में घायल बावजूद भी सोने की तस्करी को नाकाम कर सोने के 2 बिस्किट्स( 1 बिस्कुट बीच में कटा हुआ) जब्त किए। तस्कर सोने को बांग्लादेश से भारत में तस्करी करने की फिराक में थे। जब्त सोने का कुल वजन 233.300 ग्राम है, अनुमानित मूल्य 14,04,466 है।
विज्ञापन


बीएसएफ के जन सम्पर्क अधिकारी एके आर्य, उप महानिरीक्षक, दक्षिण बंगाल सीमांत ने बताया कि सीमा चौकी-बानपुर, 32 वीं वाहिनी (जिला नदिया), सीमा सुरक्षा बल के जवानों को रविवार को बांग्लादेश से भारत में सोने कि तस्करी की सूचना मिली थी। दोपहर को जवानों ने बांग्लादेश की ओर से एक व्यक्ति को सीमा पर तार बंधी के पास आते देखा। दूसरी ओर, उन्होंने तीन लोगो को एक मोटरसाइकिल पर भारत की ओर से उस ओर आते देखा। बांग्लादेश की ओर से आए व्यक्ति ने तारबंदी के ऊपर से कुछ सामान फेंका और भारतीय सीमा की ओर से आए व्यक्ति ने इसे उठाया।

उसी वक्त जवान ने एक तस्कर को पकड़ लिया तथा पास में दूसरी जगह ड्यूटी पर जवान को सूचित कर दिया। इसी दौरान तस्करों के अन्य साथियों ने जवान पर पीछे से तेज धार वाले दाव से हमला कर बुरी तरीके घायल कर दिया। जब तक मदद के लिए अन्य जवान वहां पहुंचते तस्कर भारत की तरफ घनी झाड़ियों तथा घरों का फायदा उठा कर वहां से भाग गए। हमले में जवान के कंधे, घुटने और चेहरे पर गम्भीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जवानों ने तलाशी के दौरान एक पैकेट बरामद किया। इसमें दो सोने के बिस्कुट (एक बिस्कुट बीच कटा) थे। जवानों ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की जिस पर तस्कर आए थे। पकड़े गए सोने का कुल वजन 233.300 ग्राम है जिसका कुल मूल्य14,04,466 रुपए है। घायल जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जंहा घायल जवान अभी खतरे से बाहर है। जब्त सोने तथा मोटरसाइकिल को कस्टम विभाग, बानपुर को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें